पंजाब के CM भगवंत पहुंचे पटना , तख्त श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेक मांगी खुशीहाली
पटना सिटीः पवित्र तख्त श्री हरमंदिर साहिब में आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।
पटना सिटीः पवित्र तख्त श्री हरमंदिर साहिब में आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।
पंजाब से पटना एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सीधे अपने काफिले के साथ पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे। गुरुद्वारा पहुंचते ही प्रबंधक कमेटी के सदस्यों और सिख संगत ने उनका जोरदार स्वागत किया।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरु घर में मत्था टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और देश-दुनिया में अमन, शांति और खुशहाली की अरदास की। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर करीब 3:30 बजे वह पटना एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पटना साहिब इलाके में काफी उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी गुरुद्वारा पहुंच रहे हैं। पटना सिटी से एनबीसी 24 के लिए अनिल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।
Divya Singh